Advertisement

शारदीय नवरात्रि : देवी मंदिरों में दर्शनों को उमड़ रहे भक्त

घट स्थापना के साथ शक्ति की भक्ति प्रारंभ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

शाम को छाएगा गरबों का उल्लास, नौ दिनों तक मंदिरों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

उज्जैन।शारदीय नवरात्रि का आरंभ आज से आरंभ हो गया। शुभ महूर्त में देवी मंंदिरों और घरों में घट स्थापना की जा रही है। इसी के साथ नौ दिनों तक मां की आराधना की जाएगी।

Advertisement

पहले दिन से ही देवी मंंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी हैं। मां के जयकारों के साथ भक्त प्रतिमाओं को पांडालों में विराजित कर रहे हैं। शाम से गरबों की धूम शुरू होगी।

शक्तिपीठ हरसिद्धि माता मंदिर में सुबह सात बजे घटस्थापना हुई। यहां शाम को दीप मालिका प्रज्वलित की जाएगी। नौ दिनों तक माता का श्रृंगार किया जाएगा। इसी तरह चामुंडामाता, गढ़कालिका, नगरकोट माता, भूखीमाता, चौसठ योगिनी, बिजासन माता, चौबीस खंबा माता आदि देवी मंंदिरों में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है। यहां पर धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। चामुंडा माता चौराहे पर आकर्षक सजावट की गई है।

Advertisement

दो साल बाद गरबा उत्सव की धूम…

दो साल शहर में गरबा उत्सव की धूम रहेगी। दो सौ स्थानों पर पांडालों में माता की प्रतिमाएं विराजित की जा रही है। नौ दिनों तक सुबह-शाम आरती होगी। दशहरा मैदान, कालिदास अकादमी परिसर, डाबरी पीठा, नईपेठ, देवास रोड, तंबाकू बाजार, गुजराती समाज धर्मशाला सहित मैरिज गार्डनों और अन्य स्थानों पर गरबा उत्सव का आयोजन होगा।

गायत्री शक्ति पीठ अखंड मंत्र का जाप

गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्रि उत्सव आज से आरंभ हुआ। गायत्री लघु अनुष्ठान (24000 मंत्र जाप) सुबह 6 से सायं 6 बजे अखंड मंत्र जप चलेगा। शाम को नादयोग के बाद सामूहिक स्वाध्याय एवं संकीर्तन होगा। अनुष्ठान की सामूहिक पूर्णाहुति महानवमी 4 अक्टूबर को होगी उसके बाद कन्या भोज होगा।

Related Articles