शाही जत्रा : चिंतामण पहुुंचे हजारों श्रद्धालु

तड़के 4 बजे से खुल गया था मंदिर, आकर्षक शृंगार के बाद शुरू हुए दर्शन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। भगवान श्री चिंतामण गणेश की शाही एवं अंतिम जत्रा के मौके पर बुधवार को हजारों लोग उनके दर्शन के लिए उमड़े। दर्शन रात 10.30 बजे तक चलेंगे। चैत्र मास के प्रत्येक बुधवार को भगवान श्री चिंतामन गणेश की जत्रा होती है। जिसमें काफी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते हैं। इस साल कुल पांच जत्राएं हुई। इस बुधवार 1 अप्रैल को यह आखिरी जत्रा थी जिसे शाही जत्रा भी कहा जाता है। इस दिन काफी संख्या में दर्शनार्थी दर्शन के लिए पहुंचे।
सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोले गए थे। इसके बाद पूजन-अभिषेक और चोला श्रृंगार का दौर चला। भगवान श्री गणेश के आकर्षक श्रृंगार के बाद दर्शनों का दौर शुरू हुआ जो दोपहर तक जारी था। इसी बीच काफी संख्या में दर्शनार्थी यहां पहुंचे और मंदिर के बाहर तक दर्शनार्थियों की कतार पहुंच गई। पुजारी ईश्वरलाल शर्मा ने बताया कि मंदिर के पट बंट होने रात १०.३० बजे तक दर्शन चलेंगे।









