Advertisement

शिप्रा का जल स्तर बढ़ा… रामघाट की रपट तक पहुंचा

रेलिंग टूटी, कई जगह रस्सी से बांधा, सूचना बोर्ड भी पानी में डूबे

Advertisement

उज्जैन। दो दिनों से लगातार शिप्रा का जल स्तर बढ़ रहा है। इससे रामघाट से दत्त अखाड़ा की ओर जाने वाली रपट तक पानी आ गया है। दत्त अखाड़ा घाट पर लगे सूचना बोर्ड भी पानी में डूब गए हैं। वहीं रपट पर लगी रेलिंग भी टूट गई है। कई जगह पर रस्सी से बांधा गया है। इस रपट से दिनभर लोग निकलते हैं।

बारिश के दौरान छोटे पुल, धोबीघाट और चक्रतीर्थ पाले के गेट खोले गए थे जिससे लगातार शिप्रा नदी से पानी का बहाव हो रहा था। इससे नृसिंहघाट से लेकर रामघाट तक पानी कम हो गया था। बारिश का मौसम बीतने के बाद भी गेट बंद नहीं किए गए थे। पिछले दिनों उक्त तीनों जगह के गेट बंद करने से पानी रूकने लगा और नदी का जल स्तर बढ़ रहा है।

Advertisement

दत्त अखाड़ा घाट पर गहरे पानी में जाने से बचाव के लिए रेलिंग लगाई गई थी। लेकिन ये रेलिंग भी जगह-जगह से टूट गई है। इससे स्नान करने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है। वे आगे तक जाकर नदी में जाकर नहा रहे हैं। दत्त अखाड़ा घाट पर पूर्व में कई लोग डूब चुके हैं। पानी बढऩे से सूचना बोर्ड भी डूब गए हैं। वहीं कई जगह पर बेरिकेड्स भी पड़े हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें