Advertisement

शिवरात्रि तैयारी : तीर्थ स्थलों की व्यवस्था का जायजा लेकर उज्जैन लौटा अफसरों का दल

आज ही महाकाल दर्शन व्यवस्था के लिए रोडमैप बनाया जाएगा : एएसपी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों और क्राउड मैनेजमेंट समझने के लिए उज्जैन के अफसरों का छह सदस्यीय दल उज्जैन लौट आया है। दल के सदस्य एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि दक्षिण भारत में ज्यादा संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए जाते हैं। इसलिए उज्जैन के अफसरों का दल इन मंदिरों में क्राउड मैनेजमेंट और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने गया था। ताकि महाशिवरात्रि पर उज्जैन में उस व्यवस्था की अच्छाइयों को अमल में लाया जा सके और यहां आने वाले भक्तों को महाकाल के दर्शन आसानी से हो सकें। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम को ही सभी दल के सदस्य महाकाल मंदिर की व्यवस्था से जुड़े अफसरों के साथ अपने अनुभव शेयर करके यहां के लिए व्यवस्था को फाइनल करेंगे। दल में महाकाल मंदिर प्रशासक और एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, स्मार्ट सिटी सीईओ जितेंद्र सिंह चौहान, पुजारी आशीष गुरू समेत छह लोग गए थे। सभी सदस्य तिरूमाला, रामेश्वरम सहित दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर गए थे जहां इन्होंने वहां के मंदिर प्रबंधकों और प्रशासन से क्राउड मैनेजमेंट समझा।

Advertisement

Related Articles