Advertisement

शिव जी के प्रतीक देखते -देखते अब महाकाल मंदिर पहुंच जाएंगे भक्त

तिरुपति की तर्ज पर उज्जैन में 4.50 करोड़ रुपयों से होगी रोशनी

Advertisement

अक्षरविश्व प्रतिनिधि. उज्जैन:महाकाल मंदिर जाने वाले भक्तों को अब रास्ता ढूंढना आसान होगा। भगवान शिव के जगमगाते प्रतीक देखकर सीधे मंदिर पहुंच जाएंगे। दरअसल, नगर निगम प्रशासन इंदौर रोड पर करीब साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च कर शिव प्रतीक लगवाएगा।

महापौर मुकेश टटवाल और निगमायुक्त रौशन सिंह ने बताया तिरुपति मंदिर की तर्ज पर महामृत्युंजय द्वार से मंदिर तक रोड के बीच सेंटर लाइट के पोल लगाएगा जिन पर त्रिशूल, डमरू और अन्य शिव जी के प्रतीक होंगे। इससे लोग इन पोल को देखते देखते मंदिर पहुंच जाएंगे।

Advertisement

इसके लिए साढ़े चार करोड़ रुपए का टेंडर लगाया जा रहा है। इस प्रस्ताव को महापौर परिषद ने मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव एजेंडे से अलग रखा गया था, जिसे मंजूर कर दिया गया। अब निगम प्रशासन टेंडर लगाने की तैयारी में जुट गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें