Advertisement

श्रद्धालुओं के साथ शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत..

श्रद्धालुओं के साथ शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत.. ऑटो रिक्शा में मीटर के हिसाब से किराया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नानाखेड़ा से 70 और देवास गेट से 30 रुपए में तीन यात्री पहुंच जाएंगे महाकाल मंदिर

उज्जैन।ऑटो रिक्शा के मीटर से चलने के बाद बाहर से आने वाले श्रद्धालु अब मनमाने किराए की शिकार नहीं बनेंगे। ऑटो रिक्शा में मीटर के हिसाब से किराया तय होने के बाद श्रद्धालुओं के साथ शहरवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। तय किराए और दूरी की बात करें,तो नानाखेड़ा से 70  रु. और देवास गेट से 30 रु. में एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर तीन यात्री महाकाल मंदिर पहुंच जाएंगे।

Advertisement

अभी तक ऑटो रिक्शा चालक देवास गेट से महाकाल मंदिर तक १०० रुपए तो नानाखेड़ा बस स्टैंड से महाकाल मंदिर तक 150-200 रुपए तक किराया वसूल रहे थे। अब इन पर लगाम लगने जा रही है। दरअसल, शहर में संचालित हो रहे ऑटो चालकों के मनमाना किराया वसूली पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने ऑटो रिक्शा में मीटर की अनिवार्यता के साथ नया किराया भाड़ा तय कर दिया है।

इसमें कम से कम एक किलोमीटर के लिए अधिकतम किराया २० रुपए तय किया है। इसके चलते अब ऑटो रिक्शा में सफर करने वाले लोग मीटर के हिसाब से किराया चुकाएंगे। यानी अब बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को देवास गेट बस स्टैंड से महाकाल मंदिर तक के लिए ३० रुपए और नानाखेड़ा बस स्टैंड से महाकाल मंदिर तक जाने के लिए को अधिकतम किराया ७०-७५ रुपए तक देना पड़ेगा।

Advertisement

मीटर से चलवाना बड़ी चुनौती

बता दें कि शहर में चलने वाले आटो रिक्शा का किराया भले ही मीटर के हिसाब से तय कर दिया गया हो लेकिन अभी भी आधे से अधिक रिक्शा वाले अपने वाहन मीटर से नहीं चला रहे हैं। सवारी द्वारा पूछने पर वे लोग मीटर खराब होने का बहाना बनाकर मनमाना किराया ले रहे हैं। यहीं वजह है कि शहर में मीटर से ऑटो संचालित करवाना एक बड़ी चुनौती है। संबंधित विभाग लगातार इसे लेकर प्रयास कर रहे हैं। नियम के अनुसार अब कोई भी ऑटो चालक सवारियों से अपने हिसाब से किराया नहीं ले सकता है।

प्रमुख बिंदु 

निर्धारित किराया शहर में हर जगह के लिए लागू किया गया है। शहर में संचालित सभी ऑटो रिक्शा वालों को इसका पालन करना अनिवार्य हैं।

शून्य से प्रथम एक कि.मी तक की दूरी के लिए अधिकतम २० रुपए तो अधिक दूरी के लिए 17 रुपए प्रति कि.मी के हिसाब से।

एक ऑटो में अधिकतम सवारी संख्या तीन तय की गई है।

Related Articles