Advertisement

संत अवधेशपुरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में उस वक्त हंगामा मच गया जब कुछ दिनों पहले निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा करने वाले संत अवधेशपुरी के आरोपों पर सवाल उठाये गए।

Advertisement

संत अवधेशपुरी ने कुछ दिनों पहले मीडिया के बीच घोषणा की थी कि वे विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण से निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले हैं।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। रविवार को भाजपा मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया पर सूचना जारी की गई कि चुनावी संबंधी एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर संभागीय मीडिया सेंटर वीडीएस प्राइम प्लाजा फ्रीगंज पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है।

Advertisement

इस पत्रकार वार्ता में संत अवधेशपुरी भी मौजूद थे। वे अपनी बात पूर्ण करते इसके पहले ही उनके द्वारा पिछले दिनों लगाए गए आरोपों पर मीडिया ने सवाल किए। अवधेशपुरी सवालों का जवाब देने से बचने के साथ-साथ आरोपों पर अपनी बात नहीं रख सकें। इस पर हंगामा हुआ और आयोजकों ने पत्रकार वार्ता को समाप्त कर दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें