Advertisement

सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत

मुंबई। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा पनवेल के पास माडप टनल में हुआ है। पूर्व विधायक अपनी स्ङ्क कार से जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

सड़क हादसे में विनायक मेटे को गंभीर चोटें आईं थी। हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें आनन- फानन में नवी मुंबई के कामोठे इलाके में स्थित रूत्ररू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

कार की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे में विनायक मेटे की एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए। उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें