Advertisement

समाचार पत्र विक्रेताओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए त्रिकुटा चूर्ण वितरित

उज्जैन। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा रविवार की सुबह समाचार पत्र विक्रेताओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सभी विक्रेताओं को त्रिकुटा चूर्ण का वितरण किया।

Advertisement

संघ के राकेश तिवारी द्वारा 18 वर्ष के युवा से लेकर 70 वर्ष के वरिष्ठ बंधु तक समाचार पत्र का वितरण का कार्य करने वालों को चूर्ण वितरित किया। उज्जैन शहर में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण से अपने को सुरक्षित रखते हुए पूरे शहर में समाचार पत्र के माध्यम से ताजा खबरें घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करने वाले वितरक बंधुओं के स्वास्थ्य अच्छा रहे इस हेतु सभी को त्रिकूटा चूर्ण दिया गया। राकेश तिवारी ने बताया कि उज्जैन शहर में वितरण का कार्य करने वाले लगभग 400 वितरक बंधुओं को काढ़े का वितरण किया गया। सभी वितरक बंधुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहने के लिए समय-समय पर समाचार पत्र विक्रेता संघ द्वारा मास्क का वितरण भी किया जाता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें