सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री , BJP विधायक दल के नेता चुने गए

बिहार की सत्ता के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर (Bihar Polticis) सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मंगलवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की, जिसके बाद राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary Bihar New CM) का बिहार का अगला मुख्यमंत्री बने।

कैबिनेट बैठक में छलके मंत्रियों के आंसू
बैठक का माहौल बेहद भावुक रहा। मुख्यमंत्री ने करीब 20 मिनट तक मंत्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली जा रहा हूं, लेकिन बिहार की गतिविधियों पर मेरी नजर बनी रहेगी।” इस दौरान कई मंत्री अपने आंसू नहीं रोक पाए। बैठक में केवल धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर उसे समाप्त कर दिया गया। मंत्री रामकृपाल यादव और लेशी सिंह ने इसे एक ऐतिहासिक और भावुक पल बताया।
सम्राट चौधरी होगें बिहार के नए मुख्यमंत्री
लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है। एनडीए विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जा चुका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary Bihar New CM) का बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाए गए। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी।
सम्राट चौधरी की पारिवारिक पृष्ठभूमि
16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी का परिवार लंबे समय से बिहार की राजनीति में सक्रिय है। उनके पिता शकुनी चौधरी सात बार विधायक और सांसद रहे हैं, जबकि मां पार्वती देवी 1995 में तरापुर से विधायक थीं।
उनकी शैक्षणिक योग्यता भी विवादों में रही। जहां वे अपने दस्तावेजों में मदुरै कमराज विश्वविद्यालय से डी.लिट. की डिग्री का उल्लेख करते हैं, वहीं 2010 के हलफनामे में 7वीं तक पढ़ाई दर्शाई गई थी। 2025 में प्रशांत किशोर ने भी उनकी डिग्री पर सवाल उठाया था। उनकी पत्नी ममता कुमारी वकील हैं और उनके दो बच्चे हैं।









