Advertisement

सर्दियों में अखरोट खाने के क्या फायदे हैं जानें

सर्दियों की डाइट में अखरोट जरूर शामिल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने के कई फायदे हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामीन-ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। अखरोट की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाने की सलाह दी जाती है, तो चलिए जानते हैं, अखरोट खाने के क्या फायदे हैं।

Advertisement

हड्डियां बनाएं मजबूत

इस मौसम में लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।अखरोट में मौजूद अल्फा-लिनोलेनिक एसिड आपकी कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है।अगर आपकी हड्डियां बहुत ज़्यादा कमजोर हो गई हैं या उनमे हमेशा दर्द रहता है तो रोज़ाना सुबह के समय खाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करें।इससे हड्डियों और दांतों की मजबूती बढ़ती है।

Advertisement

वजन करे कम

सर्दियों में लोगों का वजन बहुत तेजी से बढ़ता है।वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते हैं।अगर आप भी इसी समस्या से गुज़र रहे हैं तो अखरोट का सेवन करें। भीगे अखरोट का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। अखरोट में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है जो भूख कम करता है और शरीर को एनर्जी देता है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो वजन को कंट्रोल करता है।

Advertisement

स्किन होती है मुलायम

सर्दियों में अक्सर लोगों की त्वचा ड्राई हो जाती है, जिस वजह से उन्हें लगातार इचिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है।अगर आप अपनी त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना अखरोट खाएं।यह आपको एक खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा देगा

दिमाग के लिए फायदेमंद

जिनकी मेमोरी कमजोर है या जो लोग जल्दी जल्दी चीज़ें भूल जाते हैं उन लोगों को रोज़ाना अखरोट का सेवन करना चाहिए। अखरोट में मौजूद विटामिन E, ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व आपके दिमाग को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।अखरोट खाने से दिमाग में रक्त संचार बढ़ता है जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व आसानी से दिमाग तक पहुंच पाते हैं और दिमाग की सेहत बेहतर होती है

कैंसर का खतरा करे कम

अखरोट का सेवन करने से कैंसर से बचाव किया जा सकता है। इससे प्रोस्टेट कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। अखरोट में पाई जाने वाली पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाया जाता है जो कैंसर से सुरक्षित रखने में आपकी मदद करता है।

इस समय खाना है सेहत के लिए सबसे फायदेमंद

रोजाना सुबह खाली पेट 5-6 भिगोया हुआ अखरोट खाने से सेहत को ज़बरदस्त फायदे मिलते हैं। सुबह नाश्ते में अखरोट खाने से आपको पूरे दिन एनर्जी मिलती रहती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें