सर्दियों में भुना चना खाने से शरीर को मिलते हैं ये हैरान कर देने वाले फायदे

By AV NEWS

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में खुद को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है क्योंकि हम में से ज्यादातर लोग बाहर के खाने पर निर्भर हैं। इससे हमारी सेहत पर असर पड़ता है जिससे हमें थकान, कमजोरी समेत अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए रोज सुबह भुने चने खाना शुरू कर दें। इसे सेहत का खजाना माना जाता है। नियमित रूप से एक मुट्ठी भुने हुए चने खाने से आपको कई शारीरिक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। यह शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

स्ट्रांग होती है इम्यूनिटी

सर्दियों में बीमारियों से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है। रोजाना मुठ्ठी भर भुने चने का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। सुबह नाश्ते में भुने चने खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिन लोगों को सर्दी के मौसम में बुखार, सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है, उन्हें 45-90 दिनों तक भुने हुए चने खाने शुरू कर देने चाहिए।

वजन घटाने के लिए अच्छा है

भुने हुए चनों में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है जो वजन घटाने में मददगार है। इसके लिए सुबह खाली पेट एक मुट्ठी भुने हुए चने खाने से आप अपने वजन को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। अगर आप रोज गुड़ और चने को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपका वजन भी कम होता है, क्योंकि यह आपके शरीर से एक्स्ट्रा फैट को घटाने में मददगार है। इसे खाने से आपका पेट भरा रहता है और आपको भूख भी कम लगती है।

पाचन के लिए फायदेमंद 

सर्दियों के मौसम में पाचन की समस्या काफी देखने को मिलती है. ऐसे में आप भुने चने को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि भुने चने में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मदद कर सकता है. कब्ज की समस्या होने पर रोज सुबह भुने चने का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसको खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिलती हैं। ये पेट को हेल्दी रखने में मदद करता हैं।

हड्डियों की मजबूती के लिए

कैल्शियम आपकी हड्डियों के लिए एक आवश्यक तत्व है। ऐसे में कैल्शियम से भरपूर चने का सेवन आपकी हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।आप अपनी हड्डियों की सेहत के लिए कैल्शियम से भरपूर चने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दूध और दही की तरह भुने चने में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।

डायबिटीज के लिए

कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ सभी मधुमेह रोगियों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। जो भुने हुए चने को मधुमेह रोगियों के लिए एक बढ़िया नाश्ता बनाता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। भुने हुआ चने, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकते हैं। यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों के लिए यह एक उपयुक्त आहार माना जा सकता है।

दांतो को करे मजबूत

अपने दांतों की देखभाल करना बहुत जरूरी है। चने के साथ गुड़ का सेवन करने से आपके दांतों को फायदा होता है, जिससे वे मजबूत होते हैं। इन सामग्रियों में फास्फोरस की मात्रा आपके दांतों को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। हड्डियों की मजबूती को अधिकतम करने के लिए फास्फोरस की आवश्यकता होती है।

Share This Article