Advertisement

ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म

उज्जैन। बहू को उपचार के बहाने घर से लाकर ससुर जंगल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पति तक पहुंचा तो बहू ने थाने पहुंचकर ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि लिम्बास थाना भाटपचलाना में रहने वाली 25 वर्षीय महिला की कमर में दर्द रहता था। ससुर 3 अगस्त 22 को ढाबला फंटा ग्राम रूई में किसी जानकार से उपचार कराने के बहाने बहू को बाइक पर बैठाकर घर से लाया। यहां जंगल में ले जाकर ससुर ने बहू के साथ दुष्कर्म किया।

किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया। पिछले दिनों वही वीडियो किसी ने वायरल कर दिया जो महिला के पति के पास पहुंचा। पति ने पत्नी से पूछताछ की तो उसने ससुर की हरकत की जानकारी पति को दी। फिर दोनों ने भाटचलाना थाने पहुंचकर ससुर के खिलाफ धारा 376 का केस दर्ज कराया।

Advertisement

थाने पर आया केस-

घटना 3 अगस्त की थी और बहू ससुराल लिम्बास पहुंच चुकी थी। वहां थाना भाटपचलाना लगता है लेकिन घटना स्थल भेरूगढ़ थाना क्षेत्र का था। इस कारण भाटपचलाना पुलिस ने मामला आगे की जांच के लिये भेरूगढ़ पुलिस को सौंपा है। प्रभारी टीआई किरार ने बताया कि महिला के बयान लेने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें