Advertisement

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को फोन पर मिली धमकी – ‘तुम्हारी हत्या होने वाली है’

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक शख्स ने उन्हें फोन कर कहा कि ‘मैं इकबाल कासकर का आदमी बोल रहा हूं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

तुम्हारी हत्या होने वाली है, इसलिए फोन पर बता दिया।’ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा सांसद ने भोपाल के टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी है।

Advertisement

फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया। साथ ही यह भी कहा कि ‘तुम्हारी हत्या होने वाली है, इसलिए फोन कर बता दिया।’ साध्वी के साथ खड़े लोगों ने इस बातचीत का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें