Advertisement

साध्वीश्री का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

उज्जैन। पुण्य सम्राट आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरिश्वर एवं आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरिश्वर एवं आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयरत्न सूरिश्वरजी मसा की आज्ञानुवर्ती साध्वी विद्वत गुणाश्रीजी माता एवं साध्वी रश्मिश्री का चातुर्मासिक प्रवेश नयापुरा स्थित श्रेयांसनाथ राजेन्द्र सूरि जैन ज्ञान मंदिर में हुआ। श्रीसंघ के प्रचार मंत्री राजेन्द्र पगारिया एवं राजेन्द्र पटवा ने बताया कि प्रवेश जुलूस का प्रारंभ अवंति पाश्र्वनाथ तीर्थ दानीगेट से प्रारंभ हुआ जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ नयापुरा स्थित जयंतसेन सूरि पाठशाना भवन पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ। यहां साध्वीजी के प्रवचन हुए। स्वागत गीत रागिनी पीपाड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रकाश गादिया ने किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें