Advertisement

सिंहस्थ के लिए मास्टर प्लान बनाएगी सरकार

उज्जैन। सरकार उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ की तैयारियों के लिए जुट गई है। सरकार इसके लिए मास्टर प्लान बनाने की कवायद कर रही। फिलहाल सभी विभागों के अफसर योजनाएं तैयार कर रहे हैं। जल्द ही इनको अंतिम रूप दिया जाएगा। बुधवार शाम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह भी अधिकारियों की मीटिंग लेंगे। 14 जनवरी को एसीएस डॉ. राजेश राजोरा भी ऑनलाइन मीटिंग लेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

प्रदेश सरकार इस बार सिंहस्थ का मास्टर प्लान बनाने की तैयारी कर रही है। सीएम डॉ. यादव उज्जैन के ही हैं और सिंहस्थ की तैयारियों से गहरे जुड़े रहे हैं। इस कारण सिंहस्थ में आने वाली सभी परेशानियों और विसंगतियों को जानते हैं। इसके मद्देनजर शेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। एसीएस डॉ. अरोरा 14 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस कर इसकी तैयारी करेंगे। इसमें उज्जैन के कमिश्नर और कलेक्टर सहित इंदौर के कमिश्नर भी जुड़ेंगे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार शाम अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। इसमें विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं पर मंथन होगा। पीडब्ल्यूडी के पीएस भी बुधवार दोपहर अधिकारियों की मीटिंग लेकर चर्चा करेंगे।

कैबिनेट मीटिंग में होंगे फैसले
सिंहस्थ योजनाओं पर उज्जैन में प्रस्तावित कैबिनेट मीटिंग में महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। सरकार इस प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है कि सिंहस्थ में स्थाई योजनाएं तैयार की जाएं ताकि बार बार अस्थाई निर्माण कार्यों पर खर्च ज्यादा न हो।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें