Advertisement

सीजन का सबसे ठंडा दिन और रात

सुबह शहर में छाया घना कोहरा, दृश्यता रही 50मीटर

Advertisement

उज्जैन। कोहरा छाया…ओस पड़ी, जाड़े से जनवरी भरी…इन दिनों मौसम भी बचपन में पढ़ी कविता की तरह हो गया है। नए साल की शुरुआत के साथ ही शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। बुधवार सुबह भी शहर कोहरे की आगोश में रहा। इस दौरान विजिबिलिटी (दृश्यता) 50 मीटर तक रही। 8 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने रात और दिन को ठंडा कर दिया है।

नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर भी बढऩे लगा। लगातार तापमान में कमी आ रही है। मंगलवार को 8 किलोमीटर की रफ्तार से दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। इससे दिन के तापमान में दो डिग्री की कमी आई और यह 21.0 डिग्री पर पहुंच गया।

Advertisement

वहीं रात में भी आधा डिग्री की कमी आई और यह 8 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन का सबसे ठंडा दिन और ठंडी रात रहे। बुधवार सुबह भी शहर में घना कोहरा छाया रहा। इससे 50 मीटर दूर का भी मुश्किल से दिखाई दे रहा था। कोहरे के बीच सड़कों पर वाहनों के हेडलाइट्स चमक रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें