Advertisement

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा पकड़ा

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने की पाकिस्तानी साजिश पर बड़ा खुलासा हुआ है. कश्मीर के उरी में पाकिस्तान के खिलाफ आतंक का जिंदा सबूत मिला है. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश करने वाले एक पाकिस्तानी आतंकी को धर दबोचा है. एनकाउंटर के दौरान एक आतंकी मारा भी गया है. मारे गए आतंकी के पास से सुरक्षाबलों को पाकिस्तान की करेंसी मिली है. एक आतंकी जो फरार हुआ है वो पाक खुफिया विभाग ISI का एजेंट बताया जा रहा है. इस पूरे ऑपरेशन को लेकर सेना आज दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्यादा जानकारी देगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

आज जो कामयाबी सुरक्षाबलों को मिली है वो इसलिए भी खास है क्योंकि आज ही के दिन पांच साल पहले सेना ने पाकिस्तान के आतंक के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी. सुरक्षाबलों को 18 सितंबर को उरी में 5-6 आतंकियों के घुसपैठ की जानकारी मिली थी. इसी के बाद से कई दिनों तक उरी में तलाशी अभियान चलाया गया. 23 सितंबर को उरी के हथलंगा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. 23 सितंबर को हुई इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें