सुरभि चंदना ने पैपराजी पर कसा तंज, फैंस ने भी किया समर्थन; वीडियो हुआ वायरल

सुरभि चंदना अब एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन की दुनिया में भी अपनी पहचान बना रही हैं। बीते दिनों वह अपने नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन करती नजर आईं। इस दौरान पैपराजी भी इवेंट पर मौजूद थे। सुरभि ने ऑफ शोल्डर टॉप और शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई थी। जब उन्होंने पैपराजी को देखा तो एक ऐसी बात कह दी जो मजाक में थी लेकिन तंज की तरह चुभी। फैंस ने भी उनका खुलकर साथ दिया।
वायरल वीडियो में सुरभि ने क्या कह दिया?
जैसे ही पैपराजी सुरभि चंदना की फोटो और वीडियो क्लिक करने लगे वह तुरंत बोलीं — इधर-उधर का कैप्चर न हो जाए इसलिए ऐसे चलते हैं। इस पर पैपराजी हंसने लगे। इसके बाद वीडियो में सुरभि ने अपनी स्कर्ट को ठीक से संभाला और धीरे-धीरे दरवाजे की तरफ बढ़ गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने एक्ट्रेस को जमकर सपोर्ट किया।
बता दें कि कई बार पैपराजी गलत तरीके से एक्ट्रेस की फोटो क्लिक करते हैं, बैक साइड पर ज्यादा फोकस करते हैं और कैमरा जूम करते हैं। इस बात से कई हीरोइन परेशान रही हैं और कुछ ने पैपराजी के सामने ही खुलकर विरोध जताया है। अब इस लिस्ट में सुरभि चंदना का नाम भी जुड़ गया है।
इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं सुरभि
सुरभि चंदना ने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर एक नई सीरीज बनाई है जिसका नाम है इश्क दम और इडली रस्म। हाल ही में इस सीरीज की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। सुरभि इस शो से बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हैं और लीड रोल में अभिषेक कुमार नजर आएंगे।









