Popup Image
Advertisement

सेलिब्रिटी लुक के लिए ट्राई करें ये हेयर स्टाइल

किसी फंक्शन के लिए ब्रेड हेयर स्टाइल काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इसके कई स्टाइल देखने को मिलते हैं। ऐसे में अगर आपको भी कोई पार्टी अडेंट करनी है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान से ब्रेड हेयर स्टाइल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इन हेयर स्टाइल को बनाने का तरीका भी जानेंगे।

Advertisement

वॉटरफॉल ब्रेड
अगर आप भी पार्टी में अलग तरह का हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं। तो आप लेयर्स वाली वॉटरफॉल स्टाइल ब्रेड ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की हेयर स्टाइल में एक्सेसरीज की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यह आपको क्लीन और क्लासी लुक देने का काम करेगा।

फ्रंट लेयर ब्रेड
अगर आप भी पार्टी में क्यूट लुक पाना चाहती हैं, तो फ्रंट लेयर ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। वहीं बाकी बचे हुए बालों को लेंथ के साथ खुला छोड़ सकती हैं। आप चाहें तो ब्रेड में कलरफुल थ्रेड्स या बीड्स की सहायता से बालों में हेयर एक्सेसरीज लगा सकती हैं।

Advertisement

मेसी लुक ब्रेड
बहुत सी लड़कियां बालों को ओपन रखना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में आप डोरी डिजाइन की हेयर एक्सेसरीज की सहायता से ब्रेड में लगाकर बेहद खूबसूरत स्टाइल बना सकती हैं। आप चाहें तो फ्रंट हेयर लुक के लिए ट्विस्टिंग ब्रेड हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं।

फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल
अगर भी फंक्शन के लिए फ्रंट के क्राउन एरिया पर ब्रेड बनाना चाहती हैं, तो बता दें कि आपको फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल बनाना चाहिए। इस हेयर स्टाइल में ब्रेड के साथ आगे फ्लिक्स जरूर छोड़ें। जिससे स्टाइलिश लुक मिल सके।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें