Advertisement

सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं

सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के सेंट्रल हॉल में पार्टी नेताओं की बैठक में सोनिया के नाम का प्रस्ताव रखा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

गौरव गोगोई और तारिक अनवर ने इसका समर्थन किया। इसके अलावा बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया है।CWC की मीटिंग दिल्ली के अशोका होटल में करीब 3 घंटे चली।

राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने के लिए पार्टी सांसदों ने एक प्रस्ताव भी पारित किया। इस पर राहुल ने कहा, ‘मुझे सोचने का वक्त दीजिए।’ यह पद पिछले 10 साल से खाली है।

Advertisement

Related Articles

Write a review