Advertisement

सोनिया गांधी के लिए महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप

अनुष्ठान 11 दिन तक चलेगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना से महामृत्युंजय अनुष्ठान कराया जा रहा है।

शनिवार सुबह महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल के अभिषेक पूजन के साथ 11 दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हुई। बताया जाता है अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर प्रियंका गांधी शामिल होंगी।

Advertisement

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना से पीड़ित हैं। दिल्ली में उनका उपचार किया जा रहा है। सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस तथा शहर के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को महाकाल मंदिर में अभिषेक पूजन व महामृत्युंजय अनुष्ठान कराने का अनुरोध किया था।

Advertisement

उसके बाद शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल स्थानीय नेता रवि शुक्ला, रघु परमार आदि ने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना कराकर महामृत्युंजय अनुष्ठान की शुरुआत कराई 11 दिन तक 51 ब्राह्मण सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय जाप करेंगे। बताया जाता है अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर प्रियंका गांधी के उज्जैन आकर महाकाल की पूजा अर्चना करने की संभावना है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें