Advertisement

सोनिया गांधी ने नए कांग्रेस मुख्यालय का लोकार्पण किया

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली में आज नए कांग्रेस दफ्तर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी समेत करीब 400 नेता मौजूद रहे। नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन है। अब तक इसका पता 24, अकबर रोड था। करीब 46 साल बाद आज से नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9ए, कोटला रोड हो गया है।

Advertisement

यह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है। इसकी आधारशिला 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी। 15 साल बाद यह बनकर तैयार हुआ है।

कांग्रेस के नए ऑफिस का मेन एंट्रेंस बदल सामने नहीं, बल्कि पीछे के दरवाजे से है। इसकी वजह भाजपा है। दरअसल, ऑफिस का फ्रंट एंट्रेंस दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर है। ऐसे में एड्रेस पर यह नाम आता, इसलिए पार्टी ने फ्रंट एंट्रेंस के बजाय बैकडोर एंट्री यानी पिछले दरवाजे से एंट्रेंस चुना, जो कोटला रोड पर खुलता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें