Advertisement

स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 का शुभारंभ ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दो दिवसीय इस कान्क्लेव में कल राष्ट्रपति देशभर के स्मार्ट शहरों को पुरस्कार प्रदान करेंगी।इंदौर में स्मार्ट सिटी कान्क्लेव के प्रदर्शनी हाल में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु के अलावा गुजरात के सूरत, झारखंड के रांची और चंडीगढ़ के स्मार्ट सीटी कंपनी के स्टाल लगे हैं। प्रदर्शनी स्थल के बाहर विकास शर्मा और हरिओम तिवारी तबला और बांसुरी पर प्रस्तुति दे रहे हैं।

इसके अलावा बाहर छप्पन दुकान के कुछ स्टाल लगे हैं, जिनमें हॉट डॉग, मोमोज़ और अन्य स्टाल लगे हैं। इसके अलावा मृगनयनी एंपोरियम के स्टाल लगा हैं। प्रदर्शनी स्थल पर टीएनसीपी के सह निदेशक, एनवीडीए की रचना और आर्किटेक्ट प्लानर हितेंद्र मेहता और पुनीत पांडे पैनल चर्चा में शामिल हुए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें