Advertisement

हरिफाटक रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में देरी, 5 लाख की पेनल्टी

उज्जैन। संभागायुक्त आशीष सिंह ने हरिफाटक ओवरब्रिज के समीप निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य में देरी होने पर निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। संभागायुक्त नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने निकले थे। संभाग आयुक्त सिंह ने सतीगेट से छोटा सराफा खड़े हनुमान मंदिर तक,

 

Advertisement

टंकी चौराहा से ढाबा रोड होकर दानी गेट और जुना सोमवारिया केडी गेट और तेलीवाड़ा तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया और कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद संभाग आयुक्त सिंह ने हरि फाटक ओवरब्रिज के समानांतर निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य में देरी होने से नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें