Advertisement

हास्यांजलि: पशु चिकित्सक ने लगाया कवियों को हास्य फंगस वैक्सीन

उज्जैन। ओम हास्याय नम: संस्था द्वारा हास्याचार्य पंडित ओम व्यास ओम के 12वें पुण्य स्मरण अवसर पर तरणताल स्थित स्मारक स्थल पर अनूठे अंदाज में हास्यांजलि दी गई। पशु चिकित्सक डॉ. प्रवीण परिहार ने कवियों को पशुओं की सिरिंज से हास्य पॉवर के डोज लगाए.. ओम व्यास स्मृति ‘हास्य फंगस सम्मान युवा दिलों की धड़कन कवि ‘सुगनचंद जैन को दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

‘व्यंग्य वैक्सिन अलंकरण हास्य पैरोडी कार पंडित भरत पंड्या को दिया गया.. फोकट मजा ले लो सम्मान शायर रफीक नागौरी को प्रदत्त किया गया।
कवियों का स्वागत लेन देन फीवर (रिमेडिसीवर) की माला से पूर्व निगम सभापति प्रकाश चित्तौड़ा, प्रेमसिंह यादव, रूप पमनानी, पूर्व डीएसपी प्रवीण सिंह ठाकुर ने किया। व्यंग्यकार मुकेश जोशी ने ओम व्यास के कृतित्व पर टार्च से प्रकाश डाला बढ़लो भाषण (आभार प्रदर्शन) कवि सुरेंद्र सर्किट ने दिया। हास्य व्यंग्य का रथ स्वामी मुस्कुराके शैलेंद्र व्यास ने जोता और हाका। अंतराराष्ट्रीय कवि अशोक भाटी ने चुटीला संचालन करते हुए कहा कि गधे को घोड़ा बनाने के चक्कर में पूरा अस्तबल खाली करना मूर्खता है.. ओम व्यास रुलाकर चला गया ..दिनेश विजयवर्गीय ने इम्यूनिटी में अभिवृद्धि के लाली पॉप ओम रसिकों को चुसाए। हास्यांजली समारोह में संजय व्यास, गजेन्द्र मेहता, डॉ संदीप नागर, अचला जौहरी आदि मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें