हास्य कवि कुलदीप रंगीला को दिया अभा काव्य कीर्ति पुरस्कार

उज्जैन। खंडेलवाल प्रगति मंडल द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में स्व. रामचंद्र गुप्ता की स्मृति में वर्ष 2022 का अभा काव्य कीर्ति पुरस्कार हास्य कवि कुलदीप रंगीला को दिया गया। विशेष अतिथि भरत झालानी थे। अंतराष्ट्रीय कवि दिनेश दिग्गज ने कवि सम्मेलन का संचालन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
कवि डॉ. राजेश रावेल, ओम पैरागी, गौरव साक्षी, राहुल शर्मा, मोना गुप्ता होशंगाबाद की कविताओं ने श्रोताओं को आंदोलित कर दिया। अतिथियों का अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल, सचिव प्रकाश गुप्ता, मोहनलाल खण्डेलवाल ने स्वागत किया।
Advertisement









