Advertisement

जबलपुर के सिहोरा में फिलहाल शांति, हालांकि हालात कर्फ्यू से

जबलपुर। जबलपुर से 40 किमी दूर सिहोरा में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद फिलहाल शांति है। हालांकि पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। एहतियातन शुक्रवार को संवेदनशील इलाकों में 600 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया। इस मामले में अब तक 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इधर, बस स्टैंड चौराहे पर बजरंग दल के करीब 300 कार्यकर्ताओं ने धरना देकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं, हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने एकत्र होकर एडिशनल एसपी ग्रामीण को ज्ञापन सौंपा। एसपी संपत उपाध्याय ने बताया हालात को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और स्थिति सामान्य है। निगरानी के लिए फोर्स को धार्मिक स्थल के पास भी लगाया गया है।

Advertisement

ऐसे बढ़ा विवाद… पुलिस के अनुसार, मंदिर में आरती और मस्जिद में अजान एक साथ होने के दौरान कहासुनी हुई थी, जो झड़प में बदल गई थी। आरोप है कि मस्जिद की ओर से 30-40 युवक बाहर आने के बाद विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी हुई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें