होलिका दहन की भस्म से करें ये उपाय

होली से एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा है, होलिका दहन के अगले दिन बची राख को शुभ माना जाता है. धार्मिक विश्वास है कि यह राख बेहद प्रभावशाली होती है।. मान्यता है कि यह भस्म नकारात्मकता को दूर कर घर में सुख, समृद्धि और सफलता का मार्ग खोलती है. धन वृद्धि से लेकर नजर दोष और ग्रह शांति तक, इसके कई पारंपरिक उपाय बताए गए हैं. जो जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धन और आर्थिक स्थिरता
होलिका दहन की राख को एक साफ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखने से बचत में वृद्धि होती है और आय के नए स्रोत खुलते हैं। मान्यता है कि इससे पैसों का अनावश्यक खर्च कम होता है और घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है।
व्यापार और करियर में तरक्की
यदि आप व्यवसाय करते हैं तो इस राख को अपनी दुकान या ऑफिस में उस स्थान पर रखें जहां धन रखा जाता है। ऐसा करने से व्यापार में स्थिरता और निरंतर वृद्धि होने की मान्यता है। यह उपाय आर्थिक रुकावटों को कम करने में सहायक माना जाता है।
नवग्रहों की शांति
शिवभक्त इस भस्म को शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। धार्मिक विश्वास है कि इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। इसके अतिरिक्त स्नान के जल में थोड़ी सी राख मिलाकर स्नान करने से नवग्रह पीड़ा शांत होने की मान्यता है और मानसिक तनाव में भी राहत मिलती है।
शरीर स्वास्थ्य
यदि परिवार में कोई सदस्य बार-बार बीमार पड़ता हो, तो होलिका की भस्म को उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार उतारकर किसी चौराहे पर छोड़ देना चाहिए। यह उपाय नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए किया जाता है। कई लोग इस राख का तिलक भी लगाते हैं, जिससे बुरी शक्तियों से सुरक्षा मिलने का विश्वास है।
नजर दोष से बचाव
राख में थोड़ा सा नमक और राई मिलाकर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। जब किसी को नजर लगे तो इस मिश्रण को सात बार उसके सिर से उतारकर चौराहे पर त्याग दें। शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभाव कम करने के लिए भी इस भस्म को शिवलिंग पर अर्पित करना शुभ माना गया है। इन उपायों को आस्था और श्रद्धा के साथ करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है।










