Advertisement

आधे घंटे में खाते से ठगी के 1 करोड़ 39 लाख निकाल लिए

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी से हुई 1 करोड़ 39 लाख की ठगी में साइबर सेल ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बताते हैं कि इन लोगों ने ठगी के पैसे खाते से आधे घंटे के अंदर ही निकाल लिए थे, जबकि फरियादी पुलिस के पास एक माह बाद पहुंचा। इसके चलते रुपए फ्रीज नहीं हो सके।

Advertisement

साइबर सेल ने लखनऊ के दिवाकर, विनोदकुमार, कृष, मोहम्मद शाद, सक्षम, सत्यम, सईद और मनीष को गिरफ्तार किया था। ये लोग कमीशन पर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे और बाकी का रुपया चायना क्रिप्टो में ट्रांसफर कर देते थे। इन लोगों ने पुणे के उस व्यक्ति को चुना, जो पहले वहां रहता था और बाद में लखनऊ में रहने लगा। उसके पुराने पते पर बैंक खाता खुलवाया, ताकि पुलिस उन तक नहीं पहुंच सके। इसी खाते में होते हुए रुपए आठ खातों में पहुंचे थे, लेकिन ठगों ने आधे घंटे में पूरा खाता खाली कर दिया था।

कुछ ऑनलाइन ट्रांसफर किया तो बाकी का एटीएम से निकाल लिया, क्योंकि फरियादी एक माह बाद पुलिस के पास पहुंचा। इसके चलते पैसा फ्रीज नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी का शिकार होते ही 24 घंटे के अंदर यदि शिकायत की जाए तो ठगी में उपयोग हुए सभी खाते फ्रीज हो जाते हैं और ठग रुपए नहीं निकाल पाते हैं। वहीं जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ दो से तीन साइबर अपराध पहले से रायपुर और ओडिशा में भी दर्ज हैं। अब पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें