Advertisement

10 दिनों से लापता साधु की लाश कुटिया के पीछे थी दफन

प्रशासन की अनुमति से समाधि खोदकर निकाला शव, भाई ने गुरु और उनके चेले पर लगाया हत्या का आरोप

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शुक्रवार दोपहर चिमनगंज पुलिस ने 10 दिनों से रहस्यमयी ढंग से लापता साधु गंगेश्वर गिरी उर्फ सुनील जोशी (40) की लाश मंगलनाथ मार्ग स्थित मलानी बाबा की कुटिया के पीछे, नदी किनारे बनी समाधि से खोदकर बाहर निकाली है। साधु के भाई द्वारा दर्ज करवाई गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने प्रशासनिक अनुमति के बाद यह कार्रवाई की। शव को बाहर निकालने पर साधु के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं।

चिमनगंज पुलिस के अनुसार जावरा के पीपली बाजार निवासी अनिल जोशी ने 17 जून को अपने भाई की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। अनिल ने बताया कि उसका भाई सुनील जोशी करीब 15 साल पहले दीक्षा लेकर साधु गंगेश्वर गिरी बन गया था और वर्तमान में मंगलनाथ मार्ग स्थित मलानी बाबा की कुटिया में रहकर पूजा-पाठ करता था। 10 जून के बाद से उसका मोबाइल बंद आ रहा था, जिससे चिंतित होकर जब अनिल उज्जैन पहुंचा तो कुटिया का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जब उसने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, तो पता चला कि उसके भाई की मौत हो चुकी है और कुटिया के पीछे ही उसकी समाधि बना दी गई है।

Advertisement

मृतक के भाई अनिल जोशी ने पुलिस को बताया कि 10 जून को जब उसकी सुनील से मोबाइल पर आखिरी बार बातचीत हो रही थी तब फोन पर किसी से विवाद होने की आवाजें आ रही थीं। उसके अगले दिन से ही सुनील का फोन बंद हो गया। अनिल ने उसके भाई की हत्या की आशंका जताई तो शुक्रवार को पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में समाधि से साधु का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

साधु गंगेश्वर गिरी ने वर्ष 2010 में नीमच के महाराज भास्करानंद से दीक्षा प्राप्त की थी। वह प्रयागराज कुंभ में शामिल होने के बाद उज्जैन आकर रहने लगा था।भाई अनिल जोशी ने मौत को संदिग्ध माना और चिमनगंज थाने पहुंचे। यहां भाई की संदिग्ध मौत की जानकारी दी। जोशी ने आरोप लगाया कि १७ जून को जब वह कुटिया पर पहुंचे तो यह अस्त-व्यस्त थी। कुटिया में गंगेश्वर गिरी के साथ रहने वाले भास्करानंद और लंगड़ा बाबा नदारद थे। जेवरात, टीवीएस एक्सेल मोपेड भी नहीं थी। जोशी ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या की गई है और शव को समाधि दी गई है।

Advertisement

समाधि से निकाला शव पोस्टमार्टम करवाया
चिमनगंज पुलिस ने समाधि से गंगेश्वर गिरी का शव निकलवाया और जिला अस्पताल में पीएम करवाया। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल भाई के आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें