Popup Image
Advertisement

10 दिन बाद फिर 40 डिग्री पर पहुंचा दिन का तापमान, कल से दो दिन बारिश की संभावना

रात का पारा भी बढ़ा

Advertisement

उज्जैन। गर्मी के तेवर फिर से प्रचंड हो गए हैं। 10 दिनों के बाद पारे ने फिर उछाल मारी और दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में शहरवासी उसम और गर्मी से हलाकान हो गए। कोई चेहरा ढंककर बाहर निकला तो किसी ने शीतल पेय पदार्थ का आनंद लिया। इधर, रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जिससे लोगों को चैन की नींद नहीं मिल सकी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ोत्तरी के साथ 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई गई है जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, केरलम् मानसून की दस्तक के साथ ही उम्मीद थी कि शहर में भी जल्द ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा जिससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन मानसून के लेट होने से फिलहाल गर्मी अपने तल्ख तेवर दिखा रही है। बुधवार को भी गर्मी का मिजाज तीखा रहा। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। हालात यह हो गई कि दोपहर में सड़कें सूनी हो गईं। जरूरी काम से निकले लोग गर्मी से बचने के जतन करते नजर आए।

Advertisement

कल से दो दिन बारिश
शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि 11 और 12 जून को बारिश की संभावना है। मानसून की बात करें तो अरब सागर में सिस्टम बना है जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। यह सिस्टम गुजरात होकर मप्र में आएगा लेकिन फिलहाल इसकी सही स्थिति बताने में कुछ दिन का समय लगेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें