Advertisement

10 IAS अफसरों के तबादले, उज्जैन सहित 4 जिलों के कलेक्टर बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जनसंपर्क आयुक्त विवेक पोरवाल को राजस्व विभाग का प्रमुख आयुक्त बनाया गया है। संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। आईएएस कुमार पुरुषोत्तम की जगह नीरज कुमार सिंह उज्जैन का नया कलेक्टर बनाया गया है।

Advertisement

आयुक्त नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है जबकी बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ग्वालियर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अमनबीर सिंह बैंस को बैतूल में पदस्त रहते हुए तीन वर्ष हो गए थे जिस पर निर्वाचन आयोग ने हटाने के निर्देश दिए थे। उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह और अपर कलेक्टर प्रीति यादव का भी तबादला किया गया है। उमाकांत उमराव को राजस्व मंडल का सदस्य बनाए जाने से रिक्त हुए प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग का प्रभार दीपाली रस्तोगी को दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें