Advertisement

114 नए राफेल विमान खरीदने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह डील करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए की बताई जा रही है। दसॉ एविएशन से 18 विमान उडऩे के लिए तैयार स्थिति में मिलेंगे। बाकी 96 भारत में बनेंगे। इनके 60 प्रतिशत कलपुर्जे स्वदेशी होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अब यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी के पास भेजा जाएगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की 17-19 फरवरी की 3 दिवसीय भारत यात्रा में यह सौदा हो सकता है। प्रस्ताव को 16 जनवरी को रक्षा खरीद बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी थी।नए राफेल विमानों की खरीद से एयर डिफेंस और बॉर्डर एरिया में तैनाती की क्षमता मजबूत होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें