Advertisement

छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में बीजापुर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हुई। इसमें दो जवान शहीद हो गए और 12 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें वापस लाने के लिए जगदलपुर से हेलीकॉप्टर भेजा गया है।

Advertisement

इसमें 12 नक्सलियों को मारे जाने की सूचना सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ की जगह से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुबह से मुठभेड जारी है। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने पुष्टि हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

Advertisement

नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ जारी है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है।

कई नक्सलियों के मारे की संभावना जताई गई है। घटना स्थल पर नक्सलियों के शव देखे गए हैं। इनकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी पार्टी के लौटने पर बताई जाएगी। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें