13 इंजीनियर रोज देखेंगे घाट निर्माण की प्रोग्रेस

उज्जैन। कलेक्टर ने सोमवार को घाट निर्माण का निरीक्षण करते वक्त जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए कि विभाग के १३ इंजीनियर हर दिन अलग-अलग निर्माण साइट्स का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे और अपनी डेली रिपोर्ट भी सौंपेंगे। लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उन्होंने जल संसाधन विभाग के सिंहस्थ अनुभाग के सभी 13 इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर काम करें। सोमवार सुबह कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जीवनखेड़ी पहुंचकर 29 किलोमीटर से अधिक लंबाई के नवीन घाट निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति के साथ गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की। अर्थवर्क और जीएसबी लेयर के कार्य को खुदवाकर देखा और निर्माण सामग्री की क्वालिटी को परखा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में की-वॉल और टो-वॉल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।









