Advertisement

15 लीटर जहरीली शराब ले जाते आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

उज्जैन। बडऩगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 15 लीटर जहरीली शराब ले जाते एक आरोपी को पकड़ा है। वह कैन में शराब लेकर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था तभी पुलिस पहुंच गई। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी २ प्रकरण दर्ज हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर ने सूचना दी थी कि ग्राम पंचायत भवन गुणावद की रोड के सामने एक शख्स सफेद केन में शराब लेकर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे है। इसके बाद टीआई अशोक कुमार पाटीदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उक्त शख्स भागने का प्रयास करने लगे जिसे पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर धरदबोचा।

पूछताछ में उसने अपना नाम महेश पिता बाबूलाल केवट निवासी गुणावद बताया। उसके पास से हाथभट्टी से बनी १५ लीटर जहरीली शराब जब्त की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच की तो पता चला कि उस पर पहले से दो प्रकरण दर्ज हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review