Advertisement

बिजली गिरने से 24 घंटे में 17 मौतें

बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें नालंदा में हुईं। वैशाली में 4, बांका और पटना 2-2 लोगों की जान चली गई।

Advertisement

वाराणसी में गंगा उफान पर हैं। नदी का जलस्तर हर घंटे 1 सेमी बढ़ रहा है। इसके अलावा वरुणा नदी भी उफान पर है। करीब 30 हजार घरों ने बाढ़ का पानी आने से पहले ही पलायन की तैयारी शुरू दी है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 1200 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

Advertisement

एक दिन के ब्रेक के बाद अमरनाथ यात्रा शुक्रवार फिर से शुरू कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में हुई भारी बारिश और 16 जुलाई को बालटाल रूट पर लैंडस्लाइड के बाद यात्रा रोक दी गई थी।मौसम विभाग ने राजस्थान, दक्षिण कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट है।उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को पहली से 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें