Popup Image
Advertisement

फर्जी नामांतरण, अतिक्रमण सहित 181 मामले पहुंचे जनसुनवाई में…

उज्जैन। जिले में इन दिनों अतिक्रमण, जमीन संबंधी विवाद बढ़ गए हैं। मंगलवार को जनसुनवाई में आए १८१ मामलों में सर्वाधिक इन्हीं समस्याओं के हैं। मंगलवार को जनसुनवाई जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट ने की। उन्होंने मौके पर मौजूद विभाग प्रमुखों को सभी प्रकरणों का समय-सीमा में न्यायोचित निराकरण के निर्देश दिए।

Advertisement

छलपूर्वक जमीन हड़पने का आरोप

बडऩगर निवासी संगीता ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम झीतरखेड़ी में स्थित उनकी पैतृक कृषि भूमि को परिवार के ही कुछ सदस्यों ने छलपूर्वक आपस में बांट लिया और फर्जी तरीके से अपने नाम नामांतरण करवा लिया। पीडि़ता ने इसे निरस्त करने की मांग की। एसडीएम घट्टिया को जांच के निर्देश दिए गए। बडऩगर के ही गजेन्द्र यादव ने शिकायत की कि ग्राम भेसलाकला में उनकी कृषि भूमि के बंटवारे का आवेदन दिए जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisement

रास्ते पर अतिक्रमण से फसल को नुकसान

माकड़ौन के देवीलाल ने आवेदन में बताया कि उनकी कृषि भूमि की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर गांव के कुछ दबंगों ने अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर दिया है। इससे उन्हें आने-जाने और खेती के काम में परेशानी हो रही है, जिससे फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जनसुनवाई में एडीएम अत्येन्द्र सिंह गुर्जर और अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा ने भी आम जनता के बीच बैठकर एक-एक कर कई मामलों की सुनवाई की और संबंधित अमले को त्वरित एक्शन लेने के आदेश दिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें