2.42 लाख रुपए की धोखाधड़ी

उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया फरियादी खालिद नूर पिता अहमद नूर खान निवासी कोट मोहल्ला ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि उसके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए 2.42 लाख रुपए निकाल लिए। मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्रकरण दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
टीआई गगन बादल ने बताया कि फरियादी को पता ही नहीं कि उसके खाते से रुपए कैसे और किसने निकाल लिए। इस संबंध में बैंक से जानकारी ली जाएगी। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस इस मामले में साइबर सेल की मदद लेगी कि धोखाधड़ी को कैसे अंजाम दिया गया। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।
Advertisement









