2 वर्ष के बालक ने मॉर्टिन का लिक्विड पीया

उज्जैन। यूपी का परिवार उज्जैन दर्शन करने आया और महाकाल मंदिर के पास होटल में ठहरा था। रात करीब 11 बजे परिवार के बालक ने पलंग पर रखा मच्छर भगाने का मार्टिन उठाया और पी गया। परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। महाकाल थाना पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज किए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने बताया कि सचिन गुप्ता अपनी पत्नी खुश्बू, बेटे अथर्व व 2 अन्य लोगों के साथ उज्जैन दर्शन करने आए थे। उक्त लोगों ने दिन में देवदर्शन किए और रात में होटल के कमरे में पहुंचे। सचिन गुप्ता बेटे के लिए दूध लेने गए और उनकी पत्नी कपड़े बदल रही थी
तभी 2 वर्षीय बेटे अथर्व ने पलंग पर रखी मार्टिन खोलकर उसमें भरा लिक्विड पी लिया। तबियत बिगडऩे पर परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर गए। सूचना मिलने पर महाकाल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। उसके पिता के बयान दर्ज किए। बालक का अस्पताल में उपचार जारी है।









