Advertisement

21 वर्षीय युवक ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खाने से युवक की मौत

Advertisement

उज्जैन। तराना के ग्राम खेड़ा पचोला में रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने सल्फास दो गोलियां खा ली। फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर माधव नगर थाना पुलिस पहुंची और मर्ग कायम किया। पुलिस ने बताया नरेंद्र पिता सुरेश सिंह ठाकुर ने सल्फास की गोली खाई जिससे उसकी मौत हो गई है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे युवक की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे गांव के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उज्जैन रैफर कर दिया।

परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने पुलिस को सूचना कर उपचार शुरू किया। पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक के बयान दर्ज किए। मृत्यु पूर्व दिए बयान में भी उसने आत्महत्या का कोई कारण स्पष्ट नहीं बताया।मंगलवार शाम ७ बजे उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें