Advertisement

उज्जैन जिले में 22 पाकिस्तानी मौजूद, सभी का लांग टर्म वीजा

गृह मंत्रालय का आदेश… पाकिस्तानी नागरिकों को चैक करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत भारत छोडऩे के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में सरकार ने देश के सभी पुलिस अफसरों को पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उज्जैन जिले में कुल 22 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं जिनके पास लांग टर्म वीजा है।भारत सरकार द्वारा सभी देशों के नागरिकों को अलग-अलग प्रकार के वीजा उपलब्ध कराए जाते हैं जिनमें टूरिस्ट, मेडिकल, शार्ट टर्म और लांग टर्म वीजा शामिल हैं।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 28 टूरिस्ट की मृत्यु हो चुकी है। केंद्र सरकार द्वारा आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं जिनमें सिंधु जल समझौता निरस्त करना, वाघा बॉर्डर बंद करना शामिल हैं। इसके अलावा भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में देश छोडक़र वापस पाकिस्तान जाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकांश पाकिस्तानी नागरिक जो टूरिस्ट वीजा पर भारत में अलग-अलग माध्यम से पहुंचे थे उनके लौटने का क्रम जारी है वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को पत्र जारी किया है जिसमें उल्लेख है कि उनके राज्य में अलग-अलग वीजा लेकर पहुंचे पाकिस्तानियों को चिन्हित करें और उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Advertisement

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पाकिस्तानी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के चिमनगंज थाना क्षेत्र में 4, महिदपुर में 4, बडऩगर व अन्य थाना क्षेत्रों को मिलाकर कुल 22 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं। हालांकि इन लोगों के पास लांग टर्म वीजा है। केंद्र सरकार ने अभी इस प्रकार के वीजा पर कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। यदि शासन से निर्देश प्राप्त होते हैं तो इन्हें करने डिपोर्ट की कार्रवाई हो सकती है।

Advertisement

इनका कहना

विदेश मंत्रालय से मिले निर्देश के अनुसार जिले में पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी चेक कर रहे हैं। फिलहाल 22 लोगों की जानकारी हमारे पास है जिनके पास लांग टर्म वीजा है। जिले के सभी पुलिस अफसरों को टूरिस्ट, मेडिकल, शार्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 22 लोगों को भी चेक किया जा रहा है।

Related Articles

Write a review