Advertisement

बेरोजगार युवक ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाई

उज्जैन। 6 महीनों से बेरोजगार एक युवक ने सोमवार शाम घर मेें पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना चिमनगंज थाना क्षेत्र के कानीपुरा रोड स्थित पदमावती कॉलोनी की है। यहां रहने वाले आशीष पिता रमेश शर्मा (34) ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

 

Advertisement

घटना के वक्त वह घर में अकेला था। पत्नी व तीन बच्चे बाजार गए थे। शाम करीब 4 बजे पत्नी घर लौटी तो पता चला। आशीष को तुरंत चरक भवन लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पत्नी ने बताया कि विजयागंज मंडी क्षेत्र के गोपालसुनवानी गांव के आशीष से उसने 2016 में प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे हैं। पिछले छह महीने से आशीष बेरोजगार था। वह मानसिक रूप से परेशान था। संभवत: इसी कारण उसने आत्महत्या का कदम उठाया होगा। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें