Advertisement

22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार शाम शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। घर पर अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल आए थे। यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया घट्टिया के धन्नाखेड़ी का रहने वाला 22 वर्षीय श्याम सिंह पिता सोदान सिंह सोलंकी की संदिग्ध मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

Advertisement

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृतक के चाचा ने बताया श्याम सिंह नजरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता है। मंगलवार को उसका उपवास था इसलिए उसने सुबह से कुछ खाया नहीं था। शाम को अचानक तबीयत खराब हुई तो उसे घट्टिया के अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उज्जैन के लिए रैफर कर दिया। यहां घास मंडी स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर ने परिजन को बताया कि युवक ने या तो जहरीला पदार्थ खाया है या हार्ट अटैक आया है। मृत्यु किन कारणों से हुई पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें