24 अक्टू. को भक्ति संगीत की होगी प्रस्तुति

उज्जैन। स्वर-संवाद सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था उज्जैन द्वारा सभी संगीत रसिक श्रोताओं के लिये नर्क चतुर्दशी सोमवार 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजे पद्मश्री स्व. डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर की स्मृति में दिवाळी पहाट का आयोजन अभिरंग नाट्यगृह कालिदास संस्कृत अकादमी में होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
अतुल मुजुमदार ने बताया कि आयोजन में पुणे के पं. संजय गरुड अपनी मधुर गायकी से दिवाळी पहाट कार्यक्रम में उपशास्त्रीय और भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे। संगत प्रो. डॉ. विवेक बंसोड एवं हितेन्द्र दीक्षित करेंगे।
Advertisement









