Advertisement

25 साल से रोड अधूरी, अब होगी पूरी

25 साल से रोड अधूरी, अब होगी पूरी

Advertisement

10 करोड़ की रोड से शिप्रा विहार कॉलोनी की कनेक्टिविटी

देवास-इंदौर मार्ग के बीच यूडीए की रोड बनने का रास्ता साफ

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:उज्जैन में पिछले करीब 25 साल से आधी अधूरी पड़ी एमआर 11 रोड को पूरा करने का रास्ता हाईकोर्ट के निर्देश से साफ हुआ है।

उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा यह आधी बनाई जा चुकी है, लेकिन कोर्ट केस के कारण यह पूरी नहीं हो रही थी। प्राधिकरण अब 10 करोड़ रुपए खर्च कर पूरी करेगा। देवास रोड और इंदौर रोड के बीच शिप्रा विहार कॉलोनी को जोडऩे के लिए यूडीए ने 25 साल पहले रोड बनाई थी, लेकिन कोर्ट केस होने से यह अधर में पड़ गई, ऐसी कि अब तक यह पूरी नहीं हो सकी।

Advertisement

यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल के प्रयासों से हाईकोर्ट ने अब यह निर्देश दिया है कि रोड निर्माण का काम रोका नहीं जा सकता। इस निर्देश के बाद प्राधिकरण प्रशासन इसे पूरी करने की तैयारी में जुट गया है। रोड का कुछ हिस्सा इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतर्गत है और एक हिस्सा प्राधिकरण के अंतर्गत। एक किसान द्वारा मुआवजे को लेकर कोर्ट केस किया गया था। इसी कारण रोड का काम अधर में पड़ गया था।

शिप्रा विहार कॉलोनी में बड़े प्लॉट की तैयारी

शिप्रा विहार कॉलोनी में प्राधिकरण प्रशासन द्वारा होटल आदि के लिए बड़े प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं ताकि ताज समूह जैसी बड़ी कंपनियों को प्लॉट आवंटित कर शहर के विकास को रफ्तार दी सके। एमआर 11 रोड के बनने से यह काम आसान होगा। प्राधिकरण करीब 10 करोड़ रुपए खर्च कर इसे बनाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें