Advertisement

25 दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिली थी महिला की लाश, मामले में पति को किया गिरफ्तार

नशे में रोज बेरहमी से पीटता था, तंग आकर महिला ने दी थी जान

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में पति की लगातार प्रताडऩा से तंग आकर एक 35 वर्षीय महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। मामले में करीब 25 दिन बाद भैरवगढ़ पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 17 मई को नईखेड़ी और असलावदा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव बरामद हुआ था। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर भैरवगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और बारीकी से जांच शुरू की। मृतका की पहचान झिरनिया निवासी नीलम भामी (35 वर्ष) के रूप में हुई थी।

परिजनों के बयानों से सामने आया सच
जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के माता-पिता, भाई और अन्य परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए। जिसमें यह यह दर्दनाक सच सामने आया कि नीलम का पति सोनू भामी पिछले कई सालों से शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। वह उसे इस कदर गंभीर मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा देता था कि नीलम बुरी तरह परेशान हो गई। परिजनों ने भी पुष्टि की कि सोनू की हरकतों के कारण नीलम का जीना मुहाल हो चुका था।

Advertisement

साक्ष्यों और पीएम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के बयानों से यह पूरी तरह साफ हो गया कि नीलम ने पति के जुल्मों से तंग आकर ही रेलवे ट्रैक पर कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त की थी। इन पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोनू (36 वर्ष), पिता स्व. सीताराम भामी, निवासी ग्राम झिरनिया के खिलाफ धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 85 (महिला के साथ क्रूरता) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी सोनू भामी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कत्ल की गुत्थी सुलझाने और आरोपी को दबोचने में थाना प्रभारी भैरवगढ़ निरीक्षक शैलेंद्र सिंह राजावत, उप निरीक्षक सुरेश कलेश, सहायक उप निरीक्षक सलीम खान और प्रधान आरक्षक योगेंद्र मालवीय की प्रमुख भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें