Advertisement

25 साल बाद मिली विनोद मिल की बकाया राशि महाकाल और श्रीराम मंदिर को समर्पित

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विनोद मिल के एक श्रमिक ने 25 साल के लंबे इंतजार के बाद मिले अपने बकाया में से महाकालेश्वर मंदिर में एक लाख और अयोध्या के राम मंदिर के लिए 51 हजार रुपये दान किए हैं।

Advertisement

सुदामा नगर निवासी 75 वर्षीय सत्यनारायण गौतम ने विनोद मिल में श्रमिक थे। मिल बंद होने के बाद से वे अपने बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे थे। लगभग पच्चीस वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद हाल ही में उन्हें रुपए मिले तो 1 लाख 51 हजार रुपये की राशि दान करने का निर्णय लिया। उन्होंने पत्नी सुमित्रा देवी, बेटी कविता चौहान, दामाद हेमंत सिंह चौहान और पार्षर रवि राय के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर प्रबंध समिति को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। मंदिर समिति अधिकारियों ने उनका सम्मान किया।

गौतम शुरू से ही धार्मिक प्रवृत्ति के रहे हैं। वे आज भी प्रतिदिन सुबह वनखंडी अखाड़े जाकर मंदिर की सफाई करते हैं और कसरत करते हैं। उन्हें मिल की बकाया राशि 2 लाख 65 हजार रुपए मिली है जो वे धार्मिक कार्यों में खर्च करना चाहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी व तीन बेटियां हैं जिनका विवाह हो चुका है। बेटा नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें