Advertisement

जैन सोशल ग्रुप मैत्री की साधारण सभा में 250 सदस्य और 90 से अधिक कपल हुए शामिल

पांच बसों से इंदौर यात्रा के साथ हुई साधारण सभा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप मैत्री की साधारण सभा एक दिवसीय इंदौर यात्रा के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें 250 से अधिक सदस्य और लगभग 90 से अधिक कपल सम्मिलित हुए। सचिव संजय मेहता ने बताया कि उज्जैन से पांच बसों द्वारा यात्रा सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई और अढ़ाई द्वीप मंदिर, जयंत धाम मंदिर होते हुए क्रिसेंट वाटर पार्क दोपहर 12 बजे पहुंचे।

जिसमें मुख्य संयोजक नितिन जैन और अभिषेक सेठिया रहे। उसके अलावा 25 संयोजक बनाए गए। साधारण सभा में संस्थापक अध्यक्ष अभिषेक सेठिया, अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष अशोक कोठारी, सचिव संजय मेहता, कोषाध्यक्ष संजय सोनी, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गांधी, धीरेंद्र सेठी, संदीप बाफना, मनीष दुग्गड़, अमीश जैन, रजत कोठारी मौजूद रहे। शाम को इंदौर से रवाना होकर सभी बसें उज्जैन पहुंच गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें